सेना से रिटायर्ड जवान ने राइफल से खुद को किया शूट, हालत नाजुक

अस्पताल में इलाज जारी

Update: 2023-02-22 16:20 GMT
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सेना से रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मार ली है। ड्यूटी जाने के दौरान उसने राइफल से अपने सिर पर गोली मार ली। आनन-फानन में लहूलुहान जवान को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। मामला बिछिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के चिरहुला कॉलोनी में एक रिटायर्ड सेना के जवान उमेश प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल कनपटी पर रख कर खुद को गोली मार ली है। उमेश शहर के राजपूत गन सर्विस में सुरक्षाकर्मी का काम कर रहा है। शाम करीब 5:15 बजे ड्यूटी जाने के लिए परिवार के लोगों ने जगाया। जिसके बाद वह उठकर तैयार हो रहा था।
ड्यूटी का ड्रेस पहनने के बाद उमेश ने अपनी राइफल कनपटी पर रखकर खुद को शूट कर लिया। गोली चलने की आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार जारी है। जवान के पिता धनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उमेश दूसरी मंजिल में रहता है। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी तो ऊपर गए। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। रिटायर्ड जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की इसका कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News