Baloh में गिरा रिहायशी मकान, डेढ़ लाख का नुकसान

Update: 2024-09-07 11:48 GMT
Kaiharwin Chowk. कैहरवीं चौक। ग्राम पंचायत बलोह के गांव दशमल निवासी ज्ञान चंद का दो कमरों का मकान गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से पीडि़त परिवार को डेढ़ लाख के करीब नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। प्राप्त जानकारी अनुसार पीडि़त ज्ञान चंद गरीब परिवार से संबंध रखता है तथा यह परिवार गरीबी रेखा से नीचे रह रहा है। ज्ञान चंद स्वयं गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लिया है। उन्होंने 1,50000 का नुकसान आंका है, हालांकि नुकसान अधिक हो सकता हैं, क्योंकि घर का कुछ सामान नीचे भी दब गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अधिक से अधिक राशि मांगी। शुक्रवार को नगर परिषद सुजानपुर की एक दुकान की छत का प्लास्टर दुकान के भीतर कार्य कर रहे
किराएदार के ऊपर आकर गिर गया।

जिसके चलते उक्त दुकानदार की टांग जख्मी हो गई। यह घटना करीब दोपहर के समय हुई जब उक्त दुकानदार अपनी इस किराए की दुकान के भीतर जूते बनाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर का एक हिस्सा अचानक उसके ऊपर आकर गिर गया, जिस कारण दुकानदार की टांग पर गहरा जख्म हुआ है। दुकानदार त्रिलोक चंद ने बताया की उनकी दुकान में उनके साथ महेंद्र सिंह आयु 63 वर्ष काम करता है। शुक्रवार को भी वह प्रतिदिन की तरह कार्य कर रहा था कि एकाएक छत के लेंटल का एक हिसा निकल कर उसके ऊपर आ गिरा। गनीमत रही की लेंटल का यह छोटा हिस्सा था जिसके चलते उसके केवल टांग पर घाव हुए। अगर यह हिस्सा बड़ा होता तो अनहोनी घटित हो जानी थी। उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया है कि संबंधित विषय पर कड़ा संज्ञान लेकर दुकानों की मर मत का कार्य किया जाए ताकि दुकानदार सुरक्षित होकर अपना व्यापार कर सकें। संबंधित विषय पर नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार ने बताया सूचना मिली है। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा, जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->