भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए रेणुकाजी तैयार

Update: 2024-05-05 10:00 GMT
श्रीरेणुकाजी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तहसील कार्यालय में शनिवार को एक बैठक का आयोजन रेणुका विकास बोर्ड ने तहसीलदार ददाहू सुमेध शर्मा की अध्यक्षता में किया। रेणुका तीर्थ में यह उत्सव नौ मई से 11 मई तक मनाया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि नौ मई को तहसील परिसर से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन भगवान परशुराम के जन्मस्थल जामूकोटी से भगवान परशुराम पालकी में विराजमान होकर यहां पहुंचेंगे। इसी तरह भगवान परशुराम मंदिर कटाहं शीतला से भी भगवान परशुराम की पालकी लाई जाएगी। पालकियों को ददाहू बाजार में कुछ समय विश्राम दिया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा सरकारी अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। देव पालकियों को भगवान परशुराम के जन्मदिन पर रेणुका पधारने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
तहसीलदार ददाहू सुमेध शर्मा ने बताया कि इस मर्तबा भगवान परशुराम जन्मोत्सव तीन दिनों तक रेणुका तीर्थ में मनाया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 10 मई को मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया जाएगा। इसी दिन सायं चार बजे वन्य प्राणी विभाग परिसर में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भगवान परशुराम मंदिर कटाहं शीतला से भी भगवान परशुराम की पालकी लाई जाएगी। चार बजे तहसील परिसर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो ददाहू बाजार होते हुए रेणुका पहुंचेगी। इसी दिन रात्रि आठ बजे मंदिर परिसर में भजन संगीत का कार्यक्रम होगा। 11 मई को देव पालकियों को विदा किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मोहन बरमाईक, ग्राम पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, सीईओ रेणुका विकास बोर्ड भरत सिंह, सुपरिटेंडेंट पंकज शर्मा, रविंद्र गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News