केंद्रीय गृह सचिव के रूप में 22 अगस्त 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे

Update: 2023-08-05 04:19 GMT

 केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को शुक्रवार को एक और साल का सेवा विस्तार दे दिया गया। इस पद पर चौथी बार उनका कार्यकाल बढ़ा है। अब वह 22 अगस्त 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

अगस्त 2019 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था

असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी भल्ला को अगस्त 2019 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें 60 वर्ष की आयु में नवंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना था। उनका कार्यकाल पहली बार 17 अक्टूबर 2020 से 22 अगस्त 2021 तक बढ़ाया गया।

अगस्त 2024 तक भल्ला के सेवा विस्तार को मंजूरी मिली

इसके बाद उनका कार्यकाल 2021 व 2022 में भी एक-एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 22 अगस्त 2023 से एक वर्ष की अवधि के लिए अर्थात 22 अगस्त 2024 तक भल्ला के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।

नवीनतम विस्तार से भल्ला को अगले साल के शुरुआत में होने वाले आम चुनाव के दौरान पद पर बने रहने की अनुमति मिल जाएगी। गृह मंत्रालय में शामिल होने से पहले भल्ला ने ऊर्जा सचिव व विदेशी व्यापार महाप्रबंधक व अन्य पदों पर काम किया।

Similar News

-->