सडक़ सुविधा से महरूम तीर्थन घाटी के धार्मिक और पर्यटक स्थल

Update: 2024-05-13 10:18 GMT
कुल्लू। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में मनमोहक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। लेकिन पर्यटन स्थलों को विकसित करने में शासन-प्रशासन की अभी तक कोई खास पहल नहीं रही है। जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी की बात करें तो यहां पर दिलकश और मनमोहक नजारों से घिरी है। गर्मियों में भी सर्दियों का एहसास देती है। लेकिन इस घाटी के मनमोहक पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने में शासन-प्रशासन की अनदेखी आज तक रही है। बता दें कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की खूबसूरत वादियां होने के बावजूद बंजार की तीर्थन घाटी उपेक्षित है। पर्यटन की अपार संभावना होने के बावजूद पर्यटन विभाग व सरकार ने यहां सुविधा देना उचित नहीं समझा। सडक़ सुविधा से महरूम होने के कारण यह वैली पर्यटन क्षेत्र में पिछड़ती जा रही है। आजकल बंजार क्षेत्र में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही जारी है। हर साला हजारों पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटकों को घाटी के पर्यटन स्थल तो बेहद पसंद लगते हैं। लेकिन पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में पर्यटकों को बड़ी परेशानी आती है।

क्योंकि घाटी के कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो सडक़ सुविधा से कोसों दूर है। बता दें कि घाटी के पवित्र धार्मिक स्थल हंसकुंड, भीमद्वार, रोल्हा भंडार आदि धार्मिक स्थल सडक़ सुविधा से महरूम व दुर्गम होने के कारण ये स्थान अभी तक पर्यटकों की नजर में नहीं हैं। वहीं तीर्थन नदी की अपार संपदा ट्राउट मछली भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए महत्त्वपूर्ण है। घाटी के मनोरम स्थलों को पर्यटन के नजरिए से निखारे व यहां उचित सुविधा मुहैया करवाए तो यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा, लेकिन आज तक किसी भी सरकार और नेताओं की इसकी सुध नहीं ली हैए जिससे घाटी के पर्यटन कारोबारी खफा दिख रहे हैं। जिला की बंजार घाटी आजादी के बाद भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो पाई है। हमेशा उपेक्षा का शिकार रही घाटी के कई पर्यटन स्थल आज भी वैसे ही है जैसे आजादी के पूर्व में थे। सदाबहार वनों के लकदक घाटी में कई धार्मिक स्थल, ताजे पानी के झरने व स्रोत, शुद्ध जलवायु, विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में सैकड़ों प्रजातियों के वन्य जीवजंतु व जड़ी.बूटिया आदि ऐसे अनेक कारक हैंए जो पर्यटकों को अनायास ही एक बार यहा आने को आकर्षित करते हैं।
Tags:    

Similar News