आपदा प्रभावित क्षेत्रों को भेजी राहत सामग्री, सीएम ने ओकओवर से रवाना की गाडिय़ां

Update: 2025-10-08 09:52 GMT
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा प्रदान की गई इस राहत सामग्री में 161 किट हैं, जिनमें सूखा राशन, बरतन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट्स के माध्यम से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने इस उदार सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को व्यापक नुकसान हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल बहुमूल्य जानें गईं, बल्कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए विभिन्न संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों में भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
Tags:    

Similar News