रील की लत ने ले ली दो जाने, स्टंट करते समय नहर में गिरी स्कार्पियो

देखें VIDEO...

Update: 2025-03-07 15:07 GMT
Ahmedabad अहमदाबाद। रील बनाने का शौक कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक हादसा हुआ, जहां तीन दोस्त अपनी स्कॉर्पियो कार के साथ रील बना रहे थे। लेकिन अचानक कार नहर में गिर गई और तीनों दोस्त तेज बहाव में बह गए। दो के शव मिल चुके हैं, जबकि एक अब भी लापता है।
इस घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय नेता युवाओं से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यक्ष, यश और कृष नामक तीन दोस्त स्कॉर्पियो लेकर फतेवाड़ी नहर पहुंचे थे। उनके साथ चार और दोस्त – हृदय, ध्रुव, ऋतायु और विराजसिंह भी थे। सभी दोस्त मिलकर कार और खुद की रील बना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यश स्कॉर्पियो चला रहा था और वह यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था।
तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नहर में जा गिरी। तीनों दोस्त किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पानी का तेज बहाव उन्हें बहा ले गया। विराजसिंह ने बताया कि जैसे ही गाड़ी नहर में गिरी, तो बाकी दोस्तों और आसपास के लोगों ने रस्सी फेंककर बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों को नहीं बचाया जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के
बावजूद
किसी को नहीं बचाया जा सका। आज सुबह यक्ष और यश के शव शास्त्री ब्रिज के पास मिले, जबकि कृष दवे अभी भी लापता है।



Tags:    

Similar News