बर्फबारी में रवि ने शुरू किया प्रचार

Update: 2024-04-28 11:09 GMT
केलांग। लाहुल स्पीति से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने बर्फबारी के बीच शनिवार से स्पीति में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। स्पीति भाजपा कार्यकताओं ने समदो बॉर्डर पहुंचने पर रवि ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार को स्पीति के ग्यू, हुर्लिंग, लरी, ताबो में चुनाव प्रचार करते हुए रवि ठाकुर ने जनता से वोट एंड स्पॉट की अपील की। रवि ठाकुर ने लरी में अवतारी लामा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीष लिया। इस मौके पर प्रत्याशी रवि ठाकुर ने स्पीति भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा किया। इस दौरान में स्पीति की जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और खमेन क्लब लरी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। समदो में लाहुल-स्पीति भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध और स्पीति मंडल अध्यक्ष राकेश की अगुआई मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवि ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्पीति भाजपा मंडल महामंत्री डिमदुल, मीडिया प्रभारी रिगजिन हायरप्पा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष संजीव कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News