चंडीगढ़: रंजीत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim) ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की (Ranjeet singh Murder Case) है. हाईकोर्ट में दायर की गई इस याचिका में राम रहीम ने पंचकूला सीबीआई कोर्ट के द्वारा दिए गए उम्र कैद के फैसले को चुनौती दी है. बता दें कि रंजीत सिंह हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. वर्तमान में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. सोमवार को राम रहीम की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.


Tags: