रक्षाबंधन आज जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और विधि
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगी जिसके चलते पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त आज सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। लेकिन आज के दिन राहुकाल में भूलकर भी राखी ना बांधे। आज राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान राखी बांधने से बचें।
आज श्रावण पूर्णिमा है और इसी के साथ आज सावन का पवित्र महीना भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। ऐसे में आज के दिन बहनें राखी बांधने के साथ भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूधाभिषेक करना बहुत ही शुभ रहेगा।
आज श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा बीते दिन 27 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 09 मिनट से शुरू हो चुकी है जो आज यानी 28 अगस्त को सुबह 09 बजकर 49 मिनट पर खत्म हो जाएगी। उदया तिथि के आधार पर आज पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
आज देश में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और आरती उतारकर उनके जीवन की मंगलकामना करती हैं।