आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने कंबोडिया जांएगे राजनाथ सिंह

Update: 2022-11-20 11:02 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार से शुरू होने वाली आसियान प्लस रक्षा मंत्रियों (एडीएमएम प्लस) की बैठक में भाग लेने के लिए कंबोडिया जाएंगे। उप प्रधानमंत्री और कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के निमंत्रण पर राजनाथ सिंह 22-23 नवंबर को कंबोडिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। आसियान रक्षा मंत्री प्लस (एडीएमएम प्लस) बैठक के अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है। राजनाथ सिंह 23 नवंबर, 2022 को इस मंच को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्रालय के कहा कि वह कंबोडिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एडीएमएम-प्लस बैठक और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
इस वार्ता के दौरान, राजनाथ सिंह रक्षा सहयोग मामलों और पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि, भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारत और कंबोडिया 22 नवंबर, 2022 को पहली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान भारत-आसियान साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा करने की योजना है। भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार बना और 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन किया गया। 2017 से, एडीएमएम-प्लस मंत्रियों की सालाना बैठक आसियान और प्लस देशों के बीच संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए होती रही है।
भारत और आसियान ने नवंबर 2022 में अपने संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाया है। दूसरी ओर, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी नौसेना के सचिव कार्लोस डेल भारतीय नौसेनाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए भारत में हैं। अमेरिका के नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो 21 नवंबर तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। नौसेना ने कहा कि वह नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। कार्लोस डेल टोरो का कोच्चि में भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा करने का भी कार्यक्रम है, जहां वह कमांडर-इन-चीफ एसएनसी के साथ बातचीत करेंगे और कोचीन शिपयार्ड में भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक, आईएनएस विक्रांत का दौरा करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->