Chamba. चंबा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल आर्थिक तंगहाली के हालात पर खडा है। कर्मचारियों को वेतन व पेंशनरों को पेंशन देने के लिए सरकार का खजाना खाली है, मगर अधिकारी पार्टी करते हैं और लाखों रुपए का बिल सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार नेशनल हैराल्ड के लिए करोडों रुपए का विज्ञान दे दिया, जबकि इस अखबार की कभी किसी ने शक्ल नहीं देखी।
वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। शिमला सचिवालय सहित मंडी उपायुक्त कार्यालय को बम से उडाने की धमकी मिल रही है। चंबा का मनोहर हत्याकांड हो या बिलासपुर जिला का गोलीकांड, यह सब प्रदेश की बिगडी कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर चंबा-कांगडा संसदीय प्रभारी विपिन परमार व भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल भी मौजूद रहे।