कांग्रेस में युवाओं और नए चेहरों को टिकट देने की वकालत, राजा वड़िंग का बड़ा बयान
राहुल गांधी के फैसले पर चुनाव लड़ेंगे राजा वड़िंग
चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी की बैठक के बाद चुनावी रणनीति और टिकट वितरण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक बेहद अच्छी रही और इसमें सभी नेताओं ने अपने सुझाव रखे। चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने के साथ युवाओं और नए चेहरों को चुनाव लड़ने का अवसर देने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजा वड़िंग ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का प्रमुख मानदंड उनकी जीतने की क्षमता होगी। इसके साथ ही पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ाने और पहली बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अवसर देने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि चुनाव में 60 से 70 ऐसे नए चेहरों को मौका मिलना चाहिए, जो पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हों। कांग्रेस सांसद ने कहा, “मानदंड जीतने की क्षमता है। साथ में हमें नौजवानों को आगे बढ़ाना है। ऐसे लोग जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हों। हमारा कहना है कि ऐसे 60-70 चेहरे होने चाहिए।
अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर राजा वड़िंग ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय का पालन करेंगे। राहुल गांधी जिसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे, वही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, “मेरी इच्छा कुछ नहीं है। राहुल गांधी जिसे कहेंगे वो चुनाव लड़ेगा। अगर वे कहेंगे कि चुनाव नहीं लड़ना तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजा वड़िंग के बयान में युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, नए उम्मीदवारों को अवसर देने और जीतने की क्षमता के आधार पर टिकट वितरण करने पर विशेष जोर दिखाई दिया। हालांकि, 60 से 70 नए चेहरों को टिकट देने की बात फिलहाल उनका सुझाव है, पार्टी का अंतिम निर्णय नहीं।