जयपुर में हुई बारिश, इन राज्यों में भी मौसम परिवर्तन का अलर्ट
पढ़े पूरी खबर
जयपुर। राजस्थान के जयपुर शहर में बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट जारी है. दिल्ली-NCR में भी हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.
IMD की रिपोर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब औौर दिल्ली में भी बारिश में भी आज बारिश की संभावना जताई है.