लेखाधिकारी के घर छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला में कार्रवाई

आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर निगम से संबंधित लेखाधिकारी संतोष शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Update: 2021-07-22 01:36 GMT

 

मुरैना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर निगम से संबंधित लेखाधिकारी संतोष शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ग्वालियर में उनके एक मकान में छापेमारी की गई है। जांच की जा रही है, आय से अधिक संपत्ति का मामला है।
लोकायुक्त इंस्पेक्टर ब्रिज मोहन नरवरिया ने ये जानकारी दी है।
संतोष शर्मा लेखाधिकारी नगर निगम मुरैना से संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर में उनके एक मकान में छापेमारी की गई है। जांच की जा रही है, आय से अधिक संपत्ति का मामला है: ब्रिज मोहन नरवरिया, इंस्पेक्टर लोकायुक्त pic.twitter.com/tyFh3tVI0L
इससे पहले मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के अधिकारी ऋषभ कुमार जैन को 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने 40 लाख रुपए का बिल पास कराने के एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे।
आरोपी के घर भी लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की। सोने की ईंट, सिक्के, जेवरात बरामद किए हैं। प्रापर्टी से जुड़े दस्तावेजों की कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है। एक टीम भ्रष्ट यंत्री को लेकर नेहरु नगर SBI शाखा पहुंची। यहां लॉकर खंगाला गया। जिसमें 700 ग्राम वजनी सोने के गहने मिले। अब तक कुछ एक किलो 700 ग्राम वजनी सोने के गहने मिल चुके हैं।


Tags:    

Similar News