हीरानगर मोड़ से राहुल गांधी ने शुरू की आज की पदयात्रा

Update: 2023-01-22 02:07 GMT

पप्पू फरिश्ता

जम्मू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. राहुल गांधी आज हीरानगर मोड़ से पदयात्रा पर निकले है. कांग्रेस ने बताया कि 24 जनवरी को जम्मू में पत्रकारवार्ता को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे, साथ ही साफ किया गया है यात्रा कश्मीर में पहुंचेगी। यात्रा का अगला हॉल्ट (विश्राम) 26 जनवरी को रहेगा।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 किलोमीटर पैदल चले। हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोड़ियां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग उनके साथ रहे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई पद यात्रा अपने 126वें दिन दोपहर डेढ़ बजे के करीब छन्न अरोड़ियां पहुंची। यहां से राहुल गांधी अपने काफिले में सवार होकर एक बार फिर कठुआ की ओर लौट गए थे। 


Tags:    

Similar News