नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में SIR कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. साथ ही, याचिका में SIR की प्रक्रिया को ECI की ओर से शक्तियों के गलत इस्तेमाल के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गई है.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर से रवाना हो गए. दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में मंडी हाउस और उनके डिविजन की अन्य सड़कें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उपलब्ध अधिकतम बल को तैनात किया है. ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है और स्थिति के अनुसार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रही है.
किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, 'विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक अधिकारियों का खुलेआम गलत इस्तेमाल करना निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन है. लेकिन अगर उनके पास एक समझदार और समर्पित नेता हो, जिसे साल में 200 छुट्टियां बिताने में मजा न आए, तो वो अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं.'
Tags: