राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की
नई दिल्ली: विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
आतंकी हमले पर कहा, "यह एक दुखद घटना है... जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। इस परिस्थिति में कश्मीर के लोग पूर्ण रूप से भारत के साथ हैं... मैं सभी को कहना चाहता हूं कि आज सारा देश एक साथ खड़ा है... कल हमारी सरकार के साथ बैठक हुई जिसमें विपक्ष ने इस घटना की निंदा की है। सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसमें उनके साथ खड़े हैं..."
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास से रवाना हुए।