कुल्लू। पुरातन गांव मलाणा में बीती रात को आग लगने की घटना पेश आई है। इस घटना में एक तीन मंजिला सांझा मकान जलकर राख हो गया है। चार परिवार के 20 के करीब सदस्य सर्द रातों में बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आग की यह घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे के आसपास घटी है। घर से आग की लपटें उठते ही मलाणा गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए हैं। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल चौकी जरी से फायर टीम भी मौके लिए रवाना हो गई है। तीन किलोमीटर पैदल चलकर टीम घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने आग पर काबू पा लिया। पानी की समस्या होने के बावजूद भी मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया गया और साथ लगते घरों को आग से बचाया। जानकारी के अनुसार यह मकान तीन मंजिला था और इसमें 12 के करीब कमरे थे। आगे में जहां पूरा घर स्वाह हो गया है। वहीं, सर्दी के लिए एकत्रित किया हुआ राशन समेत सारी संपति राख के ढेर में तबदील हो गई है। यह मकान आई राम, दिले राम, प्रताप और बती देवी का साझा मकान था। मकान जलने से दमकल विभाग ने 50 लाख की संपत्ति राख होने का अनुमान लगाया गया। दमकल चौकी प्रभारी जरी टिकम राम ने बताया कि मलाणा में आग की घटना आधी रात को घटी है। उनकी टीम सूचना मिलने पर मलाणा पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।