पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाया जयसिंहपुर

Update: 2025-10-03 12:26 GMT
जयसिंहपुर। राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम रही। अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति में पंजाबी सिंगर ने एक से बढक़र एक अपने हिट गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। गुरनाम भुल्लर ने वख हो जाना, गबरू गुलाब वरगा, डायमंड, पागल, तारे जैसे गाने गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पूर्व पंजाबी कॉमेडियन सुरिंद्र फरिस्ता उर्फ वुल्ले शाह ने भी मुख्यतिथि सहित उपस्थित जनसमूह को अपनी कॉमेडी से खूब लोट-पोट किया। वहीं, तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर अन्य
स्थानीय कलाकारों
ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह में गुरुवार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। उपमुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी बीओडी सदस्य राम गोपाल शर्मा, जलशक्ति विभाग धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, बस अड्डा प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता कमल शर्मा व स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News