पंजाब पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-08-05 16:02 GMT
चंडीगढ़(आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर हथियारों के अवैध निर्माण और आपूर्ति में शामिल मध्य प्रदेश के दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों को जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मध्य प्रदेश से पकड़ा था। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के हरपाल सिंह और किशोर सिंह राठौड़ के रूप में की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 मैगजीन के साथ .32 बोर की 17 पिस्तौल का जखीरा भी बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है।
जब्त हथियार जग्गू भगवानपुरिया और रवि बालाचौरिया से जुड़े आपराधिक गिरोहों को आपूर्ति होने थे। दरअसल, काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने जालंधर से लवदीप उर्फ लव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से दो कारतूस के साथ एक पिस्तौल बरामद की। डीजीपी ने कहा कि लिंकेज की जांच के दौरान सामने आया कि बरामद हथियार एक खेप का हिस्सा था। शक था कि मध्य प्रदेश के खरगोन और भरवानी जिले के अंतर राज्यीय हथियार निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं ने हथियार मुहैया कराए थे। उन्होंने बताया कि इनपुट के बाद काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम मंगलवार को एमपी गई और दोनों आरोपी हथियार आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाकर गिरफ्तार करने में सफल रही। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी नवजोत सिंह महल ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। टीम को हथियार के साथ और गोला-बारूद बरामद होने की संभावना है।
Tags:    

Similar News

-->