CG NEWS: बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिरा, जवानों ने रास्ता किया बहाल

छग

Update: 2024-09-05 17:26 GMT
Bacheli. बचेली। गुरुवार सुबह तेज बारिश व हवा के कारण बचेली से करीब 4 किमी दूर नेरली घाटी के पास मोड़ पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना सुबह 10 बजे की है। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद बचेली थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचेली पुलिस ने पेड़ों को हटाकर रास्ता क्लियर किया। इसमें सीआरपीएफ जवानों की भी मदद ली गई। कुछ देर बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के बाद मार्ग बहाल हो पाया।
Tags:    

Similar News

-->