सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे पंजाब के CM, विधायक के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

Update: 2022-06-03 04:46 GMT

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की सियासत गर्म हो गई है। लोगों में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। घटना के बाद मूसेवाला के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के वरिष्ठ नेता पहुंचे लेकिन AAP के भगवंत मान के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पंजाब के सीएम भगवंत मान सिद्धू के गांव पहुंचे तो लोगों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दी। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई और बड़ी मुश्किल से भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर तक पहुंच सके।

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे जिन्हें विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। उसके कुछ देर बाद भगवंत मान पहुंचे तो लोगों ने विरोध किया। गांववालों का कहना था कि एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई थी। भगवंत मान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस नहीं ली जाती तो यह घटना न होती।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू के परिवार को पूर्ण न्याय का आश्वासन दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सुनील जाखड़, अरविंद खन्ना भी मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे।

Tags:    

Similar News

-->