पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हारे, कांग्रेस को ले डूबी अंतर्कलह!

Update: 2022-03-10 08:36 GMT

नई दिल्ली: पंजाब अब आप का हो गया है। दिल्ली की सरहद के बाहर आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

जीत के बाद भगवंत मान ने जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह भी राजभवन की जगह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले, मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने जाएंगे। मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का मुंह देखना पड़ा है


 पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई। ताजा रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि, पंजाब चुनाव 2022 में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन रहा है। इस बीच खबर है कि, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद सीएम के रूप में पदभार संभालने वाले चन्नी ने दो निर्वाचन क्षेत्रों - चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, अब चन्नी ने शुक्रवार दोपहर 1.20 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसके बाद उनके इस्तीफा देने की संभावना है। इसके अलावा, अभी खबर यह भी आई है कि, चन्नी के चुनाव लड़ने वाले 17 कैबिनेट मंत्रियों में से केवल तीन आगे चल रहे हैं, जबकि 14 पीछे चल रहे हैं। आज राज्य में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती हो रही है।
चुनाव नतीजे जारी करने के लिए सूबे में 66 स्थानों पर लगभग 117 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से परिणाम दर्ज किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने आज सुबह बताया था कि, उक्त सभी 117 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 कंपनियों की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 20 फरवरी को हुए थे।

Tags:    

Similar News