Market. मंडी। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक गेम्स-2025 इटली में तीन विशेष खिलाडिय़ों द्वारा सात मेडल जीतकर मंडी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान खुले वाहन सवार विजेता खिलाडिय़ों को ऐतिहासिक सेरी मंच से होकर नगवाईं के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इटली में हुई स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड विंटर गेम्स 2025 में मंडी के नागचला स्थित विशेष बच्चों के स्कूल के तीन महिला खिलाडिय़ों जिन्होंने तीन गोल्ड व चार रजत पदक हासिल किए हैं। दिल्ली पहुंचने पर वहां के ध्यान चंद स्टेडियम में हुए भव्य स्वागत व उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद बुधवार को ये खिलाड़ी मंडी सुंदरनगर मार्ग पर मंडी से 12 किलोमीटर दूर नागचला स्थित विशेष बच्चों के स्कूल जहां की ये छात्राएं हैं वहां पहुंची। वहां पर इनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूल का समूचा प्रबंधन व परिजन इस स्वागत समारोह में मौजूद रहे।