प्रियंका गांधी ने ग्वारीघाट पर नर्मदा की पूजा की, देखें LIVE

Update: 2023-06-12 06:02 GMT

मध्य प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में ग्वारीघाट पहुंचकर नर्मदा की पूजा की। दरअसल प्रियंका गांधी आज जबलपुर में तीन घंटे बिताने वाली हैं। लिहाजा उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चाक चौबंध इतंजाम किए गए हैं। पुलिस को प्रियंका की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट भी मिला है। ASP समर वर्मा के मुताबिक विशेष सतर्कता के चलते 200 अफसर और जवान प्रियंका गांधी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।


प्रियंका गांधी भंवरताल गार्डन में स्थित महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। कांग्रेस ने पूरे शहर में हनुमान जी की 30-30 फीट की गदा लगाई हैं, जो न्याय की विजय का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए भेंट करेंगे और एकत्र किया गया रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा। प्रियंका गांधी रक्तदान कार्यक्रम रक्तदान में शामिल होने के लिए शंकराचार्य चौक भी जाएंगी।

Tags:    

Similar News

-->