गगल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का वेलकम

Update: 2024-05-07 11:53 GMT
गगल। भारत की प्रथम महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रात: 11 बजे शिमला से चौपर द्वारा गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। गगल हवाई अड्डे पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रेड कार्पेट पर उतरी। उनका हिमाचल प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, ओंकार शर्मा एसीएस होम और उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने स्वागत किया। गगल हवाई अड्डे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला गगल हवाई अड्डे से चामुंडा मंदिर के लिए रवाना हुआ।

महामहिम राष्ट्रपति की रवानगी के दौरान हवाई अड्डे से लेकर श्रीचामुंडा तक यातायात थोड़ी देर के लिए बंद किया गया। गगल हवाई अड्डे पर महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नियमित रूप आई आने बाली विमान सेवाएं सुबह दस बजे से पहले ही दिल्ली से गगल आकर वापस जा चुकी थी। महामहिम राष्ट्रपति के तीन हेलिकॉप्टर गगल हवाई अड्डे पर हो खड़े रहे। महामहिम राष्ट्रपति बाद दोपहर चार बजे वापिस गगल हवाई अड्डे से शिमला रवाना हो गई।
Tags:    

Similar News