हरविंद्र कुमार अरोड़ा को अध्यक्ष की कमान

Update: 2024-05-14 11:31 GMT
पांवटा साहिब। श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के नवनिर्वाचित समिति का चयन करने के लिए मधुबन आश्रम ऋषिकेश में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के लगभग 50 सदस्य मौजूद रहे। आयोजित बैठक अध्यक्ष मधुबन आश्रम परमानंद दास प्रभु जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक अक्षय तृतीय दिन शुक्रवार को रखी गई, जिसमें सर्वसम्मति से 15वीं बार अध्यक्ष हरविंद्र अरोड़ को चुना गया। वहीं सचिव नीरज उधवानी और कोषाध्यक्ष संजय खंडूजा को चुना गया। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि नए सदस्यों के रूप में जगदीश गर्ग और राजेश खंडूजा संरक्षक का कार्यभार देखेंगे।

संतराम उपाध्यक्ष (समर्पण) के रूप में, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष (संस्कार) और अंकित गोयल उपाध्यक्ष (सेवा) के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा मधुकर डोगरी, अश्वनी धवन और ज्योति स्वरूप, अनुज कुमार को नए सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। सभी सदस्यों की गोविंद जी की कृपा से मधुबन मंदिर में नई समिति की स्थापना की गई है और गोविंद जी की सेवा और उनके नाम का प्रचार करने के लिए नई समिति हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी। श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के 15वीं बार अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र अरोड़ा ने कहा कि ट्रस्ट पहले की तरह सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र अपना सहयोग देती रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य सामाजिक व धार्मिक कार्यों में हमेशा की तरह अपना योगदान देते रहें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जल्द ही नई कार्यकारिणी के साथ एक बैठक करेगा।
Tags:    

Similar News

-->