Chandpur. चांदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर के प्रतिनिधि मंडल व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी अपने टीम के सदस्यों के साथ अनुराग सिंह ठाकुर से समीरपुर स्थित आवास पर भेंट की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को हाल ही में संपन्न चुनावों में उनकी जीत की बधाई दी। समीरपुर स्थित अपने निवास पर अनुराग ठाकुर ने जनता की समस्याओं को सुना। लोगों ने सडक़ों की स्थिति, पानी और बिजली की समस्याएं तथा अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। अनुराग ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।