राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, देखें राम मंदिर का लेटेस्ट वीडियो

खूबसूरत वीडियो ट्विटर पर जारी किया.

Update: 2023-03-30 03:59 GMT

PHOTO: Champat Rai TWITTER

नई दिल्ली (आईएएनएस) राम नवमी का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, राम नवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यार्दा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदशरें को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।
Tags:    

Similar News