बुलंदशहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की स्वागत के लिए तैयारी पूरी

Update: 2024-02-19 02:20 GMT

यूपी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को जनपद बुलंदशहर पहुंचेगी। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय नेताओं के साथ रूट का जायजा लिया और विचार-विमर्श विमर्श किया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जनपद में ही रात्रि प्रवास भी करेंगे। राहुल गांधी के 24 फरवरी को बुलंदशहर आने के कार्यक्रम से कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए युद्धस्तर पर कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शनिवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, इमरान मसूद, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियायर्रहमान, ज्ञानेंद्र राघव के साथ अनूपशहर से अलीगढ़ तक रूट का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद से चलकर राहुल गांधी अनूपशहर गंगा ब्रिज से बुलंदशहर जिले में प्रवेश करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को अनूपशहर के संभल बॉर्डर से जिले में आएगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान, मजदूर, नौजवान ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। जियाउर्रहमान एडवोकेट ने बताया कि 24 फरवरी के राहुल गांधी रात्रि विश्राम बुलंदशहर जिले में ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अनूपशहर रोड पर राहुल गांधी के रात में रुकने के लिए कई स्थान चिह्नित किए गए हैं। इस अवसर पर सलाम खां, अनिल शर्मा, रवि वर्मा, डॉ. शुएब, मिथुन त्यागी, सुरेंद्र उपाध्याय, संतोष सिंह, रविन्द्र प्रधान, धर्मवीर लोधी, योगेश राघव आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->