प्रशांत किशोर आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, नई राजनीतिक पार्टी का कर सकते है ऐलान

Update: 2022-05-05 01:54 GMT

बिहार। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज पटना में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसमें वह अपने राजनीतिक भविष्य का ऐलान करेंगे. संभावना है कि वह राजनीतिक पार्टी बनाएंगे. दो मई को उन्होंने ट्वीट किया था कि वे बिहार से 'जन सुराज' की शुरुआत करेंगे। इसके बाद से बिहार में चर्चा शुरू हुई कि क्या प्रशांत किशोर कोई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? या कोई सामाजिक अभियान की शुरुआत करेंगे? हालांकि इसको लेकर उन्होंने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। मगर गुरुवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वे अपनी रणनीति का खुलासा करने वाले हैं।

प्रशांत किशोर बिहार में आज अगर एक नए राजनीतिक मोर्चे की नींव रखते हैं, तो प्रदेश की जनता उन्हें पहले भी इस अवतार में देख चुकी है। सितंबर 2018 में महागठबंधन को सत्ता में लौटने में मदद करने के बाद पीके जेडी(यू) में शामिल हो गए थे। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से पुरस्कृत किया था। उन्हें युवा कैडर को सक्रिय करने का काम सौंपा गया था। 2019 के पटना विश्वविद्यालय चुनावों में उन्हें जेडीयू के छात्र विंग की उपस्थिति दर्ज कराने में मदद करने का श्रेय दिया गया।

Tags:    

Similar News