खतों के ढेर पर मस्ती करते रहे डाकिए

Update: 2026-07-18 11:32 GMT
Chauntra. चौंतड़ा। चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर में खतों के ढेर पर डाकिये मस्ती करते रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों के नाम से आए इन खतों को डाकिए अपने किराए के कमरे में ही बांटते रहे और उस तक खत पहुंच ही नहीं पाए जिसके नाम से यह भेजे गए थे। इसका खुलासा तब हुआ जब डाकिए की मस्ती से उठता शोर स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के कानों तक पहुंचा और उन्होंने इस मस्ती के शोर से परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। इस शोर की छानबीन करने चौंतडा पुलिस के जवान जब रात में मस्ती करने वाले डाकियों के किराए के कमरे में दिन के उजाले में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हतप्रद रह गए। किराए के कमरे में स्थानीय लोगों के खत बिखरे पड़े थे। पुलिस ने इन खतों को देखते ही डाक विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब कर
जांच शुरू कर दी।


डाक विभाग चौंतडा के पोस्टमास्टर चंद्र प्रकाश और डाक पर्यवेक्षक गुलाब ठाकुर मौके आए तो फिर अन डिलीवर खतों को पुलिस के पहरे में डाक कार्यालय चौंतड़ा ले जाया गया। इस मामले में डाक विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं और मामले में डाक विभाग के इंस्पेक्टर संजय भारद्वाज की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अन डिलीवर डाक का यह मामला चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर के तहत आने वाली गोलवां ओर जलपेहड पोस्ट आफिस से जुड़ा हुआ है। इन दो ब्रांचों में डाक बांटने के लिए विभाग ने दो कर्मी तैनात कर रखे हैं। यह दोनों ही डाकिए हरियाणा से सबंध रखते हैं और चौंतड़ा में ही किराए का कमरा लेकर रहते हैं। इसी कमरे से अन डिलीवर खत बरामद हुए हैं। किराए के कमरे से आते शोर की जांच करने के लिए चौंतडा पुलिस के जवान बंशी राम, मुनीश कुमार और धनी राम मौके पर पंहुचे थे और इन्होंने ने ही बयान कलमबद्ध कर विभागीय जांच करने के लिए मामला डाक विभाग के हवाले ही कर दिया है। इस सबंध में चौंतड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अतुल राणा ने बताया की वह विभागीय काम से मंडी आए हैं। डाक घोटाले की ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है।
Tags:    

Similar News