निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया, ननद ही निकली अपनी भाभी की कातिल, उगला ये सच

Update: 2026-07-15 06:37 GMT
मेरठ: मेरठ में महिला की फर्श पर गिरने से मौत नहीं बल्कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या उसकी ननद ने की थी। उसे भाभी के अपने पति रिलेशन का शक था। पुलिस ने ननद रिम्शा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया है। मंगलवार रात पुलिस ने मामले का करीब 10 खुलासा किया।
हत्या की बात सामने आने पर पति समेत अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हैं। पूरा मामला 12 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर-2 निवासी शाहवेज की शादी करीब 6 साल पहले किदवई नगर की रहने वाली निदा उर्फ सोनी (25) से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शाहवेज अपने पिता के साथ टेलरिंग का काम करता है।
निदा के परिजनों ने बताया- 12 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में कुछ अनहोनी हो गई है। सूचना मिलते ही निदा की मां, दोनों भाई और अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
वहां देखा कि निदा का शव फर्श पर पड़ा था और आसपास काफी खून फैला हुआ था। मायके वालों ने देखा- बेटी के हाथ, पैर और गले पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच के दौरान आरोपी ननद रिम्शा से पूछताछ की गई। बार-बार बदलते बयानों के कारण ननद जांच के घेरे में आ गई। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि मुझे शक था कि मेरे पति ओवेश का भाभी निदा से रिलेशन हैं। रविवार को मैं पति के साथ मायके आई थी। मैंने अपने भाभी को अपने पति के साथ बातचीत करते हुए देखा था।
मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मुझे गुस्सा आ गया। तुरंत रसोई में रखा चाकू उठाया और भाभी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रिम्शा की शादी अहमदनगर से करीब 3 किलोमीटर दूर करीबनगर के रहने वाले ओवेश से हुई है। जो कि ऑनलाइन कपड़े बेचने का काम करता है।
ननद रिम्शा ने पूछताछ में बताया- जब मैंने भाभी को चाकू मार दिया और वो खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। तो परिवार के दूसरे लोग भी पहुंच गए। बोले- कह देना फर्श पर गिरने से चोट लगी है। इसके बाद तुरंत भाभी को परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निदा के ससुर हाजी जाहिद की एम्पायर टेलर वाले के नाम से सुभाष बाजार में 35 से 40 साल पुरानी दुकान है। जहां कुर्ता-पायजामे की सिलाई होती है। इनकी दूसरी ब्रांच अहमदनगर में घर के पास है। जहां उनका बेटा शाहवेज बैठता है।
12 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में हुई निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि मृतका की अपने नंदोई से बढ़ती नजदीकियों को लेकर उसकी ननद रिम्शा नाराज रहती थी।
घटना वाले दिन दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके दौरान रिम्शा ने रसोई से चाकू लाकर निदा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News