विधानसभा में पुलिस अफसर ने किया सुसाइड...खुद को मारी गोली

बड़ी खबर

Update: 2021-03-04 10:46 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया. संदिग्‍ध हालातों में गोली वहां तैनात दरोगा निर्मल चौबे को लगी. वे विधानसभा ड्यूटी पर तैनात थे. उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई. गोली चलने के बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है. वहीं घटना के बाद से ही शहर में तनाव का माहौल है. हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे मकसद क्या था.


Tags:    

Similar News