पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

Update: 2025-04-07 01:51 GMT

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस कारबाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान रूपेंद्र के रूप में हुई है, जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के गनर के रूप में तैनात थे.

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि रविवार देर शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की तो शव की शिनाख्त कांस्टेबल रूपेंद्र के रूप में हुई. उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे और पास ही उनकी सर्विस कारबाइन पड़ी मिली.

 

Tags:    

Similar News