Police: 40 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

तस्करों

Update: 2025-10-06 14:21 GMT
Jharkhand झारखंड: सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसे जिले में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने छापेमारी कर तीनों तस्करों — शाहबाज खान (19), मोहम्मद समौर उर्फ मोहम्मद आयान (19, छत्तीसगढ़ निवासी) और रफीकुल इस्लाम (50, मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी) — को मौके से गिरफ्तार किया। शाहबाज खान के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसपी लुनायत ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में डीएसपी समीर कुमार सवैया, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पुअनि विनोद टुडू, सुरेश राम, रामरेखा पासवान, कौशल कुमार, सुषमा कुजूर, सअनि शमा सुसारी लकड़ा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उधर, इसके एक दिन पहले जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार कर 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय हैं।
Tags:    

Similar News