मॉस्को का दौरा करेंगे PM मोदी

Update: 2024-06-27 01:07 GMT

दिल्ली Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi जुलाई की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Vladimir Putin के साथ व्यापक बातचीत करने के लिए मॉस्को की यात्रा Moscow trip कर सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उनकी यात्रा की खबर सामने आते ही अमेरिका चिढ़ गया है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने बुधवार को कहा कि सैन्य और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में भारत और रूस की पार्टनरशिप को लेकर अमेरिका चिंतित है। उन्होंने हालांकि भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने में विश्वास और भरोसा भी जताया है।

उनसे जब पूछा गया कि क्या रूस के साथ भारत की महत्वपूर्ण सैन्य और टेक्नोलॉजी साझेदारी को देखते हुए भारत के साथ संवेदनशील टेक्नोलॉजी को साझा करने को लेकर अमेरिका में चिंताएं हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच पूर्ण और स्पष्ट संवाद है। हम प्रमुख देशों के साथ अपने आपसी संबंधों पर चर्चा करते हैं और उनमें रूस के साथ भारत के संबंध भी शामिल हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका भारत के साथ बहुत गहरे और मजबूत संबंध विकसित करना चाहता है। उन्होंने कहा, "हम यह जानते हैं कि भारत और रूस के बीच जारी संबंधों से कौन से क्षेत्र प्रभावित होते हैं। मुझे लगता है कि हम उन क्षेत्रों में उनकी घनिष्ठता को कम करने के लिए जो भी कदम उठा सकते हैं उठाएंगे। हमें भारत पर पूरा भरोसा है।"


Tags:    

Similar News

-->