PM मोदी ने मोतिहारी में लिया स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी का आशीर्वाद

देखें तस्वीरें

Update: 2025-07-18 15:52 GMT
Motihari. मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी दौरे के दौरान स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वामी जी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि "उनके व्यक्तित्व में जहां तेज और ओज का वास है, वहीं वाणी में आध्यात्मिकता रची-बसी है।"


प्रधानमंत्री ने स्वामी जी की आत्मीयता, स्नेह और मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया और कहा कि वह उनके सान्निध्य में स्वयं को अभिभूत महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात न सिर्फ एक आध्यात्मिक अनुभव रही, बल्कि बिहार के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को भी दर्शाती है। यह दौरा प्रधानमंत्री के मोतिहारी प्रवास के दौरान विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।
Tags:    

Similar News