रोपवे रेस्क्यू चलाने वालों से पीएम मोदी ने की बातचीत, कही ये बात

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-04-13 16:22 GMT

झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे के दौरान बचाव अभियान चलाने वाले जवानों से बुधवार की शाम पीएम मोदी ने बातचीत की। पीएम मोदी ने उनके साहस की सराहना की और अभियान के दौरान किस तरह से लोगों को बचाया गया इसकी जानकारी भी उनसे जानी।

पीएम मोदी ने जवानों से बातचीत करते हुए कहा कि आपने तीन दिन तक चौबीसों घंटे सराहनीय कार्य किया है। पूरे देश ने आपके साहस को सराहा है। जिसने भी टीवी पर हादसे को देखा वह हैरान और परेशान करने वाला था। आप मौके पर थे आपके लिए परिस्थितियां कितनी गंभीर थीं, यह केवल आप ही जानते होंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे पास ऐसी कुशल फौज है जो देशवासियों को किसी भी जोखिम से बाहर निकालने का माद्दा रखती है। आपका अनुभव भविष्य में देश के काम आएगा। आपरेशन के दौरान लगातार मैं जुड़ा रहा। हर चीज का अपडेट लेता रहा। एनडीआरएफ ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने परिश्रम और साहस के कारण ही यह पहचान बनी है।
पीएम मोदी ने जवानों से संवाद करते हुए सबसे पहले एनडीआर के जवान से पूरे हालात के बारे में जानकारी ली। जवान ने बताया कि सबसे पहले एक महिला को बचाया गया। इसके बाद अंधेरा होने और काफी ऊंचाई पर फंसी ट्रालियों को देखते हुए लोगों के लिए पहले खाना और पानी का इंतजाम किया गया। अगले दिन उजाला होते ही हम लोग दोबारा जुटे। इसी दौरान एयरफोर्स और सेना के जवानों ने भी बचाव अभियान शुरू कर दिया।


Full View


Tags:    

Similar News

-->