नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यह दो दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. सोमवार को दोनों नेता अहमदाबाद में एक विस्तृत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो भारत-जर्मनी के गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश, उन्नत तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान, हरित और सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

Tags: