मिले पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, टेंशन में है अमेरिका

महाशक्तियों का महामिलन.

Update: 2025-08-31 04:18 GMT

फाइल फोटो

नई दिल्ली: तिआनजिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक यिंगबिन होटल में चल रही है जो करीब 40 मिनट तक चलेगी.

चीन में होने वाले SCO समिट को लेकर अमेरिका चिंतित है. यह मंच हमेशा चीन के प्रभाव में रहा है और पाकिस्तान पर कड़े शब्दों से बचता आया है. इस बार शी जिनपिंग इसे अपनी ताकत दिखाने का जरिया बना रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को BRICS और SCO जैसे मंचों से खतरा इसलिए महसूस हो रहा है क्योंकि रेयर अर्थ पर इन देशों का कब्जा है. दुनिया के आधे से ज्यादा रेयर अर्थ रिजर्व चीन के पास हैं और वही सबसे बड़ा सप्लायर है. अमेरिका ने ब्राजील पर भी 50% टैरिफ लगाया है, जो दूसरे नंबर पर है.
प्रधानमंत्री मोदी के चीन दौरे पर वहां के सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ ने अमेरिका के दबाव के खिलाफ मोदी के रुख की तारीफ की, जबकि कुछ ने भारत पर शक जताकर चीन से गहरे सहयोग की मांग की. यह दिखाता है कि भारत के लिए चीन और अमेरिका के साथ रिश्तों में संतुलन बनाना आसान नहीं है, खासकर जब अमेरिका नई दिल्ली को अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति में अहम मानता है.
Tags:    

Similar News

null