हवा में पायलट की बढ़ी टेंशन, सहम गए यात्री, चौंकाने वाली खबर

जैसे-जैसे विमान नीचे जा रहा था पायलट का बीपी वैसे-वैसे बढ़ रहा था।

Update: 2024-07-19 06:51 GMT

सांकेतिक तस्वीर

लखनऊ: 'में डे, में डे..इंजन बंद है। लखनऊ साउथ 110 एनएम, प्लीज रिस्पॉन्ड इमिडिएटली..' ये थी हवा में उड़ रहे एक प्लेन के पायलट की लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क की कोशिश। यात्रियों को पता नहीं था लेकिन प्लेन के कप्तान और को पायलट एक गंभीर स्थिति से जूझ रहे थे। यात्रियों को पता नहीं चला की जब पायलट ने उनको सुरक्षित उतारा तब उसका बीपी कितना था। जैसे-जैसे विमान नीचे जा रहा था पायलट का बीपी वैसे-वैसे बढ़ रहा था।
दरअसल, यूपी के गोरखपुर से मुंबई जा रहे विमान का इंजन हवा में ही खराब हो गया था। यह घटना 12 जुलाई की है। पायलट की सूझबूझ से विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें सवार क्रू मेंबर समेत 180 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। विमान से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखने वाले इंटरनेशनल एविएशन वॉच डॉग ने अपनी रिपोर्ट में घटना का खुलासा किया है। विमान के इंजन में आई खराबी की जानकारी होने पर यात्री सहम गए थे।
फ्लाइट शाम 5:55 बजे गोरखपुर से उड़ान भरती है। इसका मुम्बई लैंडिग का समय 8:15 है। एविएशन वॉच जुलाई को फ्लाइट तय समय पर उड़ी। विमान का रजिस्ट्रेशन वीटी-आईजेड दिशा में था तो पायलट ने महसूस किया डाग एयरोइनसाइड के अनुसार 12 आई था, जब लखनऊ के ऊपर दक्षिण कि इंजन में बड़ी गड़बड़ी है। लखनऊ के दक्षिण में 110 नॉटिकल माइल्स पर जब जहाज था तो पता चला कि इंजन संख्या पीडब्ल्यू 127 जी बंद हो गया है। पायलट ने जहाज को नीचे लाना शुरू किया। लखनऊ एयरपोर्ट पर जहाज की इमरजेंसी लैंडिग के लिए व्यवस्था की गई। इसके बाद यह फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे 09 परं सुरक्षित उतारी गई।
कुछ यात्रियों ने बाद में एक्स पर पोस्ट कर अपना अनुभव साझा किया। एक यूजर ने उस समय का वीडियो साझा किया जब फ्लाइट का इंजन बंद हो गया था। बादलों के बीच उड़ान भर रहे विमान में तेज कंपन होने लगा। यात्री के हाथ तक कांप रहे हैं। साथ ही ईश्वर से कामना कर रहा है कि सही सलामत विमान जमीन पर उतर जाए। विमान में 6 क्रू मेंबर समेत 186 लोग सवार थे। यात्रियों को दूसरे विमान से मुम्बई भेजा गया। उस दिन यात्री 4.5 घंटे की देरी से मुम्बई पहुंचे। वॉचडॉग के अनुसार खराब जहाज चार दिन तक लखनऊ में रहा।
Tags:    

Similar News

-->