महादेव पानी में पिकनिक मनाने गए लोग पानी में फंसे, रेस्क्यू जारी

बड़ी खबर

Update: 2023-07-16 16:23 GMT
रायसेन। रायसेन भोपाल मार्ग पर स्थित पर्यटन स्थल महादेव पानी में रविवार को पिकनिक मनाने गए करीब 25 लोग देर शाम अचानक आए तेज पानी के चलते फंस गए। बचाव दल ने ग्रामीणों को सहायता से इन्हें जंगल के रास्ते से निकाल लिया जबकि एक बच्चा लापता है। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि महादेव पानी से कुछ पहले सेहत गंज और गोपेश्वर के बीच धोबी घाट पर पहाड़ी से बहकर आने वाले पानी में पर्यटक नहा रहे थे। पहाड़ों की ओर तेज वर्षा होने से अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। एक बच्चा बहा है जिसकी तलाश की जा रही है। बाकी लोग सुरक्षित हैं।
Tags:    

Similar News

-->