मटर के गिरे दाम, किसान परेशान

Update: 2024-05-20 12:15 GMT
शिमला। 50 से 70 रुपए प्रति किलो बिकने वाला हरा मटर अब मुश्किल से 20 रुपए किलो बिक रहा है। ढली सब्जी मंडी में मटर की बोली 30 सेे शुरू होकर 40 रुपए तक लगी है। इन दिनों भारी मात्रा में मटर की खेप मंडियों में पहुंच रहा है। शुरुआत में मटर का भाव 50 रुपए से भी अधिक में बिक रहा था। इन दिनों किसानों ने मटर को तुड़ान जोरों पर शुरू कर दिया है। परंतु उचित दाम न मिलने से किसानों को झटका लगा है।किसानों को अच्छे ग्रेड के मटर के दाम 40 रुपए मिल रहे हैं। जबकि बी ग्रेड 30 रुपए में बिका है। खेत खलिहानों में मटर की फसल तैयार होने से किसान सस्ते रेट में मटर को बेचने को विवश है। दूसरी तरफ सब्जी की दुकानों में मटर 40 रुपए में बिक रहा है।

किसान होशियार सिंह, धर्म सिंह, रमेश लाल, सुंदर सिंह तथा आलम चंद ने कहा कि उन्होंने मटर की बीज 150 से 200 रुपए किलो खरीदा था। लेकिन अब मटर की बिजाई, निराई व खाद आदि का खर्च भी नहीं निकल रहा है। वहीं, मटर को मंडी तक पहुंचाने का किराया अलग है। शुरुआत में मटर 50 से अधिक रेट में बिक रहा था, मगर अब 20 रुपए तक रेट गिर गया है। ऐसे में किसान रेट को लेकर परेशान हैं। कृषि विभाग का कहना है कि मटर की अच्छी फसल होने के कारण इस बार मटर के रेट में गिरावट आई है। जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्र चौपाल, मड़ावग, कुपवी, कोटखाई, रोहड़ू रामपुर के कई क्षेत्रों में अभी मटर की फसल तैयार हो रही है। ऐसे में अब मटर के दाम गिरने से किसान परेशान हो गए हैं। वहीं, ढली सब्जी मंडी के आढ़ति एसोसिएशन के सचिव प्रताप का कहना है कि मटर की भारी फसल है। ऐसे में अब रेट बढऩा बहुत मुश्किल है। वहीं, कई क्षेत्रों से मटर की फसल बहुत खराब आ रही है। ऐसे में रेट में काफी फर्क पड़ा है। ऐसे में अब मटर के दाम बढऩे की उम्मीद बहुत कम है।
Tags:    

Similar News