Patna : सर्विस रिवाल्वर साफ करते वक्त दरोगा को लगी गोली, हालत गंभीर

पटना। बिहार पुलिस के दारोगा को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो 2009 बैच के दारोगा रश्मि रंजन अपना सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। …

Update: 2024-01-03 03:27 GMT

पटना। बिहार पुलिस के दारोगा को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो 2009 बैच के दारोगा रश्मि रंजन अपना सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। अचानक ट्रिगर दब गया और उन्हें गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़े। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने फौरन उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती करवाया।

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।

Similar News