RKS कर्मचारियों की हड़ताल के पांचवें दिन भी मरीज रहे परेशान

Update: 2024-09-01 10:53 GMT
Shimla. शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल में आरकेएस कर्मचारियों के हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के पांचवें दिन भी मरीजों को कैश और पर्ची काउंटर पर लंबी कतारों में लगाना पड़ा। यही नहीं, काउंटर पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा आधे टेस्ट कम्प्यूटर पर और कुछ टेस्ट जो इन्हें समझ में नहीं आते हैं वो टेस्ट हाथों से लिखे जा रहे हैं। इस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों से आए मरीज सुबह से लंबी-लंबी कतारों में लगे रहते है, जिससे उनका मर्ज और
बढ़ता जा रहा है।

काउंटर पर बैठे आउटसोर्स के कर्मचारी को काम का अनुभव न होने के कारण पर्चियां देरी से मिल रही है, जिस वजह से मरीजों का उपचार देरी से हो रहा है। इसके साथ ही कैश काउंटर पर भी मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। आईजीएमसी अस्पताल में आरकेएस कर्मचारियों के हड़ताल के चलते मरीजों के मेडिकल सर्टिफिकेट, एडमिशन और डिसचार्ज के काम प्रभावित हो रहें हैं। मरीजों को दोपहर दो बजे के बाद आने को कहा जा रहा है। बता दें कि रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों द्वारा पिछले से सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल की जा रही है। सरकार से नियमित पे स्केल की मांग की जा रही है। रोगी कल्याण समिति के प्रेजिडेंट अरविंद पाल ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनकी नियमित पे स्केल की मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति द्वारा सोमवार से पूरे दिन हड़ताल की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->