OMG! किचन में पार्टी, फिर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों को बनाया निशाना, भगवान की प्रतिमाएं भी ले गए

परिवार को चोरी की जानकारी सुबह पड़ोसियों के फोन से हुई।

Update: 2024-07-11 05:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर

आगरा: आगरा में अकोला के थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा ककुआ की क्रिस्टल कॉलोनी में बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपए के सोने और चांदी के आभूषणों और नगदी की चोरी की। चोर घर से लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी ले गए। उन्होंने किचन में दालबाटी और चूरमा की पार्टी भी की। पेट भरने के बाद चोरों ने घर खाली कर दिया। वारदात के समय परिवार वाले बाहर गए हुए थे। परिवार को चोरी की जानकारी सुबह पड़ोसियों के फोन से हुई।
बताया जा रहा है कि कबूलपुर निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कई सालों से कस्बा ककुआ स्थित क्रिस्टल कॉलोनी में रहते हैं। नरेंद्र उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि ककुआ चौराहे पर उनकी ठाकुर मिष्ठान नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को उन्होंने घर पर दाल और चूरमा बनाया था। गांव कबूलपुर में मां की तबियत खराब होने की जानकारी पर वह वहां पहुंच गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी कि मकान के गेट का ताला टूटा पड़ा है। चोरी की जानकारी मिलते ही नरेंद्र सिंह पत्नी और बच्चों के साथ कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचे।
परिवार ने घर पहुंचते ही घर की हालत देखी तो हैरान रह गए। उनके सारे गहने चोरी हो गए थे। तिजोरी में रखे लगभग दो लाख रुपए, दो अंगूठी सोने की, ढाई सौ ग्राम चांदी की पाजेब, बिछुआ, चांदी की लक्ष्मी गणेश जी प्रतिमाएं, बर्तन और कपड़ों को चोर चुराकर ले गए थे। यहां तक की रसोई में बना खाना भी खाया और पूरा घर आराम से खंगाल कर कीमती चीज चोरी करके ले गए।
पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में छानबीन की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। संभावना है कि सीसीटीवी की मदद से चोरों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।
Tags:    

Similar News

-->