'डेजर्ट फ्लैग-10' में भारत की वायुसेना की भागीदारी

Update: 2025-04-20 16:20 GMT

New Delhi नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के मिग-29 और जगुआर विमान संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ में हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास 21 अप्रैल से 8 मई तक अल धाफरा एयरबेस पर होगा। इसमें भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, जर्मनी, कतर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका की वायुसेनाएं भाग ले रही हैं। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच संयुक्त अभियानों की समझ और सहयोग को मजबूत करना है।

साथ ही, भारत और उज़्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच पुणे स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र पर 'दुस्तलिक-6' अभ्यास भी 16 से 28 अप्रैल तक चल रहा है। इसमें भारत की ओर से जाट रेजिमेंट के 60 जवान और वायुसेना हिस्सा ले रही है, जबकि उज़्बेकिस्तान की सेना के जवान भाग ले रहे हैं। 


Tags:    

Similar News