भारी बारिश से गिरा पांवटा का ऐतिहासिक बाता पुल

Update: 2026-08-05 10:15 GMT
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। हिमाचल में लगातार हो रही भारी बरसात ने पांवटा साहिब के ऐतिहासिक पुराने बाता पुल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सोमवार सुबह पुल का एक पिलर तेज बहाव और मिट्टी कटाव के कारण ढह गया। जिसके बाद पुराना पुल भी बीच से गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद किया मार्ग घटना की सूचना मिलते पर पांवटा थाने के प्रभारी कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत पता पुल चौक से पुराने बाता पुल की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति पुल के पास न जाए।
Tags:    

Similar News